ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के कथोग ग्राउंड में मंगलवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमेश चंद धवाला ने मुख्य अतिथि शिरकत की। उत्सव में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन मुख्य आकर्षण रहा। आयोजकों की ओर से 35-35 फीट के मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी तैयार किए गए थे। उत्सव के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर युवा नेता रजनीश धवाला ने दशहरा उत्सव के सफल आयोजन के लिए कथोग के समस्त ग्रामीणों और आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।