कांगड़ा जिले के देहरी में शुक्रवार सुबह कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें से एक ने बात में अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिन्ता और गदरोली निवासी दो छात्राएं शुक्रवार सुबह रैहन की तरफ से देहरी कॉलेज जा रही थीं। देहरी वाटर सप्लाई ऑफिस के सामने राजा का तालाब की तरफ से आ रही कार (एचपी 88–0917) के चालक ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्कर मारकर बाइक (एचपी 88–0376) सवार दोनों छात्राओं को पटक दिया। हादसे में प्रेरणा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि आरजू गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल संजीव और दिनेश घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है तथा जांच की जा रही है। कार चालक अशोक कुमार निवासी फतेहपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।