जय भीम युवा संगठन हमीरपुर ने बुधवार को गुरु रविदास जयंती समारोह मनाया। गांधी चौक हमीरपुर में कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास को याद किया गया व उनकी शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। नगर परिक्रमा भी की गई। बच्चों को केक बांटा गया। इस अवसर पर ओंकार भाटिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।