फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में व्यापारिक मेले का आयोजन

Krishan Singh Updated Tue, 24 Feb 2026 06:14 PM IST

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीपुर में मंगलवार को व्यापारिक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रधानाचार्य सतीश सोनी ने शिरकत की। मेले में विद्यार्थियों को मार्केटिंग और फाइनेंस विषयों का व्यावहारिक अनुभव किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक स्टॉल लगाकर अपने व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन किया। मेले में फूड स्टॉल और डिजिटल सेवाओं से जुड़े कई स्टॉल लगाए। विद्यार्थियों ने मूल्य निर्धारण, प्रचार-प्रसार और ग्राहक व्यवहार को समझने का व्यावहारिक अभ्यास किया। सतीश सोनी ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें वास्तविक बाजार की चुनौतियों से परिचित कराते हैं। मेले में बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों ने भाग लेकर स्टॉल का अवलोकन किया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विनोद कुमार, विजय, कनिका, नरेश आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें