फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: बगेहड़ा में जैविक कचरा प्रबंधन और वर्मी कंपोस्ट बनाने का दिया प्रशिक्षण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ बगेहड़ा में बुधवार को जैविक कचरा प्रबंधन और वर्मी कंपोस्ट निर्माण पर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में 180 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने ईको क्लब की गतिविधियों और प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त उपनिदेशक राजेश गुलेरिया ने जैविक खाद बनाने की विधि और खेती में इसके उपयोग के बारे में बताया। प्रवक्ता रसायन विज्ञान रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया। स्कूल प्रधानाचार्य बंदिता शर्मा, अशोक ठाकुर, कृष्ण कुमार, हाकम चंद, ईको क्लब प्रभारी पूजा कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें