राजपूत कल्याण सभा की ओर से 14 से 19 सितंबर तक सवर्ण एकता यात्रा एवं ज्वाला माता की दिव्य ज्योति दर्शन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 14 सितंबर को सुबह 10 बजे नादौन पुल से शुरू होगी और जिले के विभिन्न उपमंडलों के ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए 19 सितंबर को जिला मुख्यालय पर संपन्न होगी। सभा के अध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर ने कहा यात्रा के दौरान सवर्ण समाज में एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों से संवाद कर उनके मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।