फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस व दशहरे के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Sat, 12 Oct 2024 01:13 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस व दशहरे के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता विभाग के हिमाचल प्रांत के सह प्रान्त संयोजक वीरेंद्र विशेषरूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजा के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने हमीरपुर बाजार में रैली भी निकाली । इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवको ने आगामी शताब्दी वर्ष पांच परिवर्तन को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प भी लिया साथ ही उन्होंने देश विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर जोर देने का आह्वान भी किया। हिमाचल प्रांत के सह प्रान्त संयोजक वीरेंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के समय वर्ष में आज प्रवेश कर गया है। उन्होंने बताया कि संघ के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष शस्त्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शस्त्र पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारत वर्ष शक्ति का उपासक है और शक्ति से ही शांति स्थापित की जा सकती है । उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ के स्वयंसेवक पांच परिवर्तन को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जिनमें प्रमुख रूप से समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक का कर्तव्य और स्वदेशी का भाव शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें