फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत हमीरपुर में शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

Krishan Singh Updated Tue, 07 Oct 2025 04:45 PM IST

हमीरपुर के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक एवं वोट चोर,गद्दी छोड़ अभियान के जिला समन्वयक सुरेश कुमार ने कहा कि पूरे देश भर में कांग्रेस के की ओर से वोट चोर, गददी छोड़ अभियान शुरू किया है और यह अभियान जिला हमीरपुर में आज से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत आगामी दिनों में जिला भर में वोट चोर,गद्दी छोड़ अभियान चलाकर केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ अभियान चलाकर हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। सुरेश कुमार ने बताया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ने यह अभियान देश भर में चलाया है और चुनाव आयोग के द्वारा चुनावों में धांधलियों किए जाने के खिलाफ यह अभियान चला है। सुरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से 1500 हस्ताक्षर करवा कर भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल में 75 हजार हस्ताक्षर हर विधानसभा क्षेत्र से करवाए जाएंगे, जिसमें युवा कांग्रेस, सेवादल व बाकी कांग्रेस के सदस्य इस अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जाकर काम करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें