फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर उठाए सवाल

अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Feb 2025 02:55 PM IST

जो मजदूर इस देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं आज उन्हीं मजदूरों को मुख्यमंत्री के गृह जिला में पंजीकरण करवा कर सुविधा लेने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है । मजदूर सुबह 4 बजे से ही हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं लेकिन फिर भी उनका काम नहीं हो पता है । यह बात पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय पर मजदूरों से उनकी समस्या को जानने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कही । राणा ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि मजदूरों को सुविधा पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। पूरे जिले में सिर्फ हमीरपुर में ही कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय है जबकि पूर्व में हर ब्लॉक पर यह कार्यालय थे और वहां नजदीक ही मजदूरों को अपना काम करवाने की सुविधा मिलती थी लेकिन अब यह सुविधा भी मुख्यमंत्री के गृह जिला में मजदूरों से छिन चुकी है। राणा ने कहा कि वह मजदूरों के साथ है और जरूरी हुआ तो उनके हक के लिए लड़ाई भी लड़ेंगे । उन्होंने कहा कि कार्यालय में जो आउटसोर्स कर्मचारी रखे थे उन्हें भी निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में लोगों की भर्ती नहीं की गई है जिसकी वजह से लोगों के काम नहीं हो रहे हैं और उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें