चिट्टे के बढ़ते कारोबार और उपयोग को रोकने के लिए पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने अनूठी पहल की है। इस मुहिम के अंतर्गत यदि ददूही पंचायत में यदि कोई व्यक्ति चिट्टा बेचने या इस्तेमाल करने वालों की सूचना देता है तो उसे 11 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। संजीव शर्मा ने कहा कि सूचना देने वाले को वह अपने स्तर पर इनाम देंगे। वहीं सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आजकल नशे के सौदागरों ने हर क्षेत्र में अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है, जो कि चिंता का विषय है। नशा की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सरकार तो प्रयास करती है लेकिन अब आम जनता को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि चिट्टे के सेवन करने वाले की जान जाने के साथ परिवार भी बिखर जाता है। यदि समय रहते नशे पर लगाम नहीं लगाया गया तो भविष्य में इसके परिणाम काफी चिंताजनक होंगे। उन्होंने लोगों इस मुहिम में सहयोग करने की।