फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: टोनी ठाकुर बोले- जातिगत जनगणना से पहले पहलगाम आतंकी हमले का केंद्र दे करारा जवाब

अंकेश डोगरा Updated Fri, 02 May 2025 06:01 PM IST

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिया गया जातिगत जनगणना का फैसला राहुल गांधी के प्रयासों का नतीजा है। हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की आवाज को बुलंद करते रहे हैं और उनके द्वारा किए गए अति प्रयासों का नतीजा है कि आज केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया है। टोनी ठाकुर ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर पहले जातिगत जनगणना के खिलाफ थे लेकिन अब केंद्र सरकार के फैसले का गुणगान कर रहे हैं। टोनी ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना से पूर्व पहलगाम आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को हुए काफी दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई केंद्र सरकार की तरफ से नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दुश्मनों पर उचित कार्रवाई करें तथा nsui इस मामले में केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। टोनी ठाकुर ने कहा कि जातिगत जनगणना का फैसला सही है। राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। उनके द्वारा किए गए प्रयासों का नतीजा है कि केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया है। टोनी ठाकुर ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर अपनी जुबान के पक्के नहीं है। क्योंकि पहले वह जातिगत जनगणना के पूरी तरह खिसाफ रहै और अब केंद्र सरकार के फैसले का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने कथनी का पक्का होना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें