फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दियोटसिद्ध में अधिकारियों ने जांची रोट की गुणवत्ता

Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 06:28 PM IST

बाबा बालक नाथ मंदिर में रोट प्रसाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने नौ दुकानों से रोट प्रसाद के नमूने लिए और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया। सभी दुकानदारों को एक ही तेल का तीन बार से अधिक उपयोग न करने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान दो दुकानदार रोट प्रसाद अखबार में लपेटकर देते मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में खाद्य सामग्री अखबार में न देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अखबार की स्याही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है, इसलिए खाद्य पदार्थ केवल स्वीकृत पैकेजिंग सामग्री में ही दिए जाएं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि मंदिर में रोट प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें मिली थीं। इन्हीं के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी नियमित रूप से निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें