फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नए एमएस डॉ. देशराज ने पदभार संभाला

Krishan Singh Updated Mon, 28 Apr 2025 01:51 PM IST

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में नए मेडिकल सुपरिटेंडेंट के रूप में डॉक्टर देशराज शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। सोमवार सुबह उन्होंने मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधीक्षक का पदभार संभाला। लगभग एक महीने से मेडिकल सुपरिटेंडेंट का पद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में खाली चल रहा था। हाल ही में डॉक्टर देशराज शर्मा को मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर पदोन्नति किया गया है। इससे पहले वह जिला मंडी के सरकाघाट में एसएमओ के पद पर सेवाएं दे रहे थे। डॉ. देशराज शर्मा जिला हमीरपुर के जई स्थित कगूघटी से संबंध रखने वाले हैं। वह पिछले 31 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं तथा रेडियोलॉजिस्ट हैं। डॉ. देशराज शर्मा की जॉइनिंग के दौरान मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे तथा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान डॉक्टर देशराज शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले इसके लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मरीज को उपलब्ध करवाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ मिलकर संस्थान के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें