फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन: मरीजों की नब्ज टटोल रहे थे डॉ. जनक राज, पुलिस व विभाग ने मांगी अनुमति

Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 06:39 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के तंज और उस पर भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के पलटवार के बीच बुधवार को नादौन के गीता भवन में आयोजित चिकित्सा शिविर में उस समय माहौल तनावपूर्ण और असहज हो गया, जब मरीजों की जांच कर रहे डॉ. जनक राज के बीच पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। अधिकारियों ने शिविर लगाने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगे तो डॉ. जनकराज ने उन्हें तलाड़ दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री के प्रति नहीं, जनता के प्रति जवाबदेह बनें। मौके पर काफी संख्या में मरीज मौजूद होने के कारण कुछ देर तक गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही। डॉ. जनक राज ने कहा कि संस्था ने शिविर की अनुमति के लिए समय रहते आवेदन किया था, लेकिन अनुमति देने में देरी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिविर न होने देने के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जनहित में लगाए गए चिकित्सा शिविर से आखिर किसे परेशानी है। बातचीत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके से लौट गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें