आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। लोगों में मिर्गी के रोग के प्रति जागरुकता बढ़ाई गई। इससे ग्रस्त लोगों की निशुल्क जांच एवं विशेष उपचार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली की ओर से किया गया। एम्स नई दिल्ली के न्यूरोलॉजी विभाग के शोध अध्येता नवीन शुक्ला ने बताया कि शिविर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।