फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कृष्ण लाल बोले- सोलन में हुए प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के चुनाव अवैध

अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Sep 2025 06:30 PM IST

प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने हाल ही में सोलन में हुए चुनाव को अवैध करार दिया है। एसोसिएशन की ओर से सोमवार को सर्किट हाउस में प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि इस चुनाव में नियमों को ताक पर रखकर मात्र औपचारिकता निभाई गई है। प्रदेश में आपदा के कारण कई जिलों से पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया में नहीं पहुंच पाए हैं। चुनाव से पहले विश्राम गृह सोलन में प्रदेश प्रधान व अन्य पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी जिलों के प्रतिनिधिमंडलों के दस्तावेज जांचने के बाद ही चुनाव करवाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन नियमों को ताककर चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई। प्रदेश प्रधान की ओर से चुनाव के लिए नियुक्त अधिकारी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किए बिना सीधे चुनाव शुरू कर दिया गया, लेकिन इसका विरोध होने के बाद उन्हें मंच पर बुलाया गया। जिसके उपरांत तत्काल प्रभाव से चुनाव को रद्द कर दिया गया। प्रदेश के सभी जिलों का प्रतिनिधित्व होने पर ही एसोसिएशन का चुनाव नियमानुसार करवाया जाएगा। इस दौरान कबड्डी एसोसिएशन हमीरपुर के महासचिव पूर्ण सिंह कटोच भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें