फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में महिला गिरफ्तार

Krishan Singh Updated Wed, 16 Jul 2025 11:24 AM IST

सदर थाना के तहत विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख 28 हजार 700 रुपये की ठगी के दो साल पुराने मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की बहन को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान प्रीति निवासी हाउस नंबर 33 बी, गांव टीकोली, मोहाली जीरकपुर के रूप में हुई है। मामले में गांव सुन्हाणी तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के कश्मीर सिंह ने 2023 में शिकायत दर्ज करवाई थी। कश्मीर सिंह ने बताया था कि जीरकपुर के प्रिंस ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख 28 हजार 700 रुपये की धोखाधड़ी की है। प्रिंस को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जो अदालत के आदेश पर रिहा था। प्रिंस ने ठगी की राशि में से पांच लाख 70 हजार की राशि अपनी बहन प्रीति के बैंक खाते में जमा की थी। पुलिस तब से आरोपी महिला की तलाश कर रही थी। जब भी महिला को पुलिस दबोचने जाती थी, महिला फरार हो जाती थी। पुलिस ने तमाम प्रयासों के बाद महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि ठगी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें