फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: छह विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए हुए साक्षात्कार

अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 04:24 PM IST

पूर्व सैनिक निदेशालय कार्यालय हमीरपुर में मंगलवार को भूतपूर्व सैनिकों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार जेईई सिविल, जेईई इलेक्ट्रिशन, जूनियर कोच बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी कुश्ती और जूनियर ड्राफ्टमैन (सिविल), लैबरेटरी, एग्रीकल्चर,(बायोलॉजी), लैबरेटरी अस्सिटेंट के कागजों की छानबीन की गई। जेईई सिविल में 30 जनवरी तक पंजीकृत हुए ओबीसी, एसएससी और एसएसटी के एक सैनिक, जेईई इलेक्ट्रिशन में 31 दिसंबर 2024 तक पंजीकृत 11 भूतपूर्व सैनिकों, जूनियर कोच बैडमिंटन,बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी,कुश्ती के लिए 30 जनवरी 2025 तक के एक और जूनियर ड्राफ्ट मैन सिविल व लैबोरेट्री अस्सिटेंट के लिए कोई भी भूतपूर्व सैनिक नहीं पहुंचा। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग के प्रभारी रविंद्र ठाकुर ने कहा कि पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग में भूतपूर्व सैनिकों के जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें