नादौन उपमंडल के अंतर्गत गांव तुन्ही की वंशिका परमार को हाल ही में पश्चिमी वायु कमान और वायु सेना परिवार कल्याण संघ (एएफएफडब्ल्यूए) की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों लिए सम्मानित किया गया है।यह कार्यक्रम वायु सेना परिवार कल्याण संघ पश्चिमी वायु कमान द्वारा जंबो हॉल पालम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। वंशिका परमार को वायु सेना परिवार कल्याण संघ की अध्यक्ष अनिता सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया है। वंशिका परमार एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और मिस अर्थ 2022 भी रह चुकी हैं। वंशिका ने बताया की उनके पिता सुशील कुमार परमार ग्रुप कैप्टन हैं जो वर्तमान में भारतीय वायु सेना में सेवारत हैं , उनके दादा शक्ति चंद परमार सेवानिवृत्त कर्नल हैं तथा उनकी माँ, श्रीमती रितु परमार है जोकि पूर्व में एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी के वैश्विक संचालन प्रमुख थी। वंशिका ने 18 वर्ष की आयु में मिस इंडिया अर्थ 2022 का ताज पहना और मिस अर्थ 2022 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।