फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुनील शर्मा बिट्टू बोले- ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं का होगा समाधान

अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Jul 2025 06:54 PM IST

जिला मुख्यालय के ई-ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट की। उन्होंने सुनील शर्मा बिट्टू को ई-ऑटो रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाया तथा एक मांग पत्र भी सौंपा। पदाधिकारियों ने हमीरपुर के पुराने और नए बस स्टैंड, मेडिकल कालेज, नादौन चौक और गांधी चौक पर ऑटो खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने विभिन्न विभागों में आ रही अन्य समस्याओं का समाधान करवाने का भी आग्रह किया। सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि ई-ऑटो रिक्शा चालकों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू के साथ एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। ई-ऑटो रिक्शा चालकों के प्रतिनिधिमंडल में लाल चंद पठानिया, अनमोल कुमार, दिनेश शर्मा, सुनील कुमार, सुनील ठाकुर, रमाकांत, विशाल, सुरिंदर कुमार, मुकेश कुमार और अन्य ई-ऑटो रिक्शा चालक शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें