राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के 60 विद्यार्थियों ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर का भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यालय की जीवविज्ञान प्रवक्ता सरला के नेतृत्व में आयोजित किया। विद्यार्थियों ने संस्थान के कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग का अवलोकन किया। विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों की कंप्यूटर लैब सहित अन्य प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। आईटी विभाग में विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष के छात्रों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट भी दिखाए गए। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी मिली। विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने विद्यालय के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।