द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आयोजित की। बैठक की कार्रवाई का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया। विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च 2026 को हमीर भवन में जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के सहयोग से मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के बारे में शीघ्र ही निर्णय ले लिया जाएगा । राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सभी रोगियों को पर्ची आभा कार्ड के माध्यम से बनाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला की अधिकांश सड़कों में गड्ढे पड़े हुए हैं जिनकी अभिलंब मुरम्मत की आवश्यकता है। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग हमीरपुर से अनुरोध है कि वह इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश सभी अधिशासी अभियंताओं को जारी करें। इसके अतिरिक्त हीरानगर चौक की सड़क भी आजकल अत्यंत खराब हो गई है जिसकी मुरम्मत भी शीघ्र करवाई जाए। अणु टियाला के पास मुख्य सड़क पर भी एक बड़ा गड्ढा पड़ा है। इस अवसर पर तेजनाथ तेज, एसके कोड़ा, युद्धवीर पठानिया, हेमराज शर्मा, अशोक सोनी, रणजीत सिंह ठाकुर ओपी नंदा, जगदीश चंद्र शर्मा, रोशन लाल पटियाल, भागमल गुलरिया, अनिरुद्ध डोगरा, आरसी चांगरा, हेमराज व अन्य गणमान्य संगठन के सदस्य उपस्थित रहे ।