फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ओमप्रकाश बोले- परिवहन पेंशनरों को समय पर नहीं मिल रही पेंशन

Krishan Singh Updated Tue, 07 Oct 2025 02:58 PM IST

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक चालक पप्रशिक्षण केंद्र बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने की। बैठक में कल्याण मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर एवं संयुक्त संर्घष समिति के सचिव शिव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पेंशन कभी भी समय पर नहीं मिलती है। लेकिन इस बार भी निगम प्रबंधन ने नया तरीका अपनाया है। इसमें परिवहन पेंशनरों में निगम प्रबंधन के प्रति गुस्सा और भी बढ़ गया है। एक तरफ तो सरकारें वरिष्ठ नागरिकों को मान सम्मान देने की बात करतीं हैं और दूसरी तरफ परिवहन पेंशनरों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। संयुक्त समिति सचिव शिव कुमार ने कहा कि पेंशनरों को दो साल से पेंशन तक नहीं लगाई गई और न ही ग्रेच्युटी औश्र न लीव इनकैशमेंट का पैसा दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें