फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: 271 स्कूलों में हुआ एलईपी डायग्नोस्टिक असेसमेंट टेस्ट

अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 11:28 AM IST

हमीरपुर जिले के 271 स्कूलों में एलईपी डायग्नोस्टिक असेसमेंट टेस्ट शनिवार को संपन्न हुआ। टेस्ट के तीसरे दिन छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी और हिंदी विषयों का टेस्ट दिया। विद्यार्थियों डेढ़ घंटे के निर्धारित समय में अंग्रेजी और हिंदी के 30-30 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दिए। आंकलन टेस्ट का समय सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रहा। टेस्ट के जिला समन्वयक, पुनीत कुमार ने कहा कि स्कूलों में यह असेसमेंट तीन चरणों में किया गया। टेस्ट के प्रथम चरण में छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गणित विषय, जबकि ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय, द्वितीय चरण में छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय और तृतीय अंतिम चरण में छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी और हिंदी विषय का आंकलन टेस्ट दिया। उन्होंने कहा कि एलईपी का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार लाना है, विशेष रूप से उन छात्रों के लिए जो शैक्षणिक रूप से पिछड़ रहे हैं। यह कार्यक्रम छात्रों को उनकी कक्षा के अनुसार आवश्यक दक्षताओं तक पहुंचाने के लिए विशेष शिक्षण सामग्री और रणनीतियां प्रदान करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें