फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: रेहड़ी धारकों के पक्ष में आए नप सुजानपुर के पार्षद

नगर परिषद सुजानपुर की वार्षिक बजट बैठक में रेहड़ी धारकों हटकार अस्पताल के समीप स्थापित करने का पार्षदों ने विरोध किया है। पार्षदों में अध्यक्ष शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, पार्षद नीता सडिय़ाल, सविता महाजन, नीरजा ठाकुर,वीना धीमान आदि ने नगर परिषद सुजानपुर के रेहड़ी धारकों को उनके स्थान से हटने पर आपत्ति दर्ज की है। पार्षदों ने कहा कि शहर में रेहड़ी धारका के अंतर्गत जो भी दुकानदारी चल रही है। वह बीते कई वर्षों से यहां अपना रोजगार कर रहे हैं। उनका अजीवका का साधन यही है। ऐसे में उन्हें उनके स्थान से हटाकर किसी अन्य स्थान पर भेजना बात न्याय संगत नहीं है। इसके साथ-साथ जिस स्थान को नगर परिषद ने उनके लिए चिन्हित किया है। यह स्थान दुकानदारी क रने के लिए उपयुक्त नहीं है। रेहड़ी धारकों में अधिकतर दुकानदार दैनिक उपभोग की वस्तुओं को बेचने वाले हैं और यह कार्य बस अड्डा के नजदीक ही चल सकता है। ऐसे में जिस स्थान को इन दुकानदारों के लिए चिन्हित किया गया है उसका सभी पार्षद विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात में साफ सफाई को लेकर दुकानदारों को हटाकर अन्य जगह स्थापित करवाना राजनीति है। उन्होंने इस निर्णय पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बस अड्डा के नजदीक बिजली सहायता कक्ष के गांधी चौक की तर्ज पर स्थान को विकसित करने की योजना बनाई गई है। उसका स्वागत करते हैं लेकिन उस स्थान पर जो लोग दुकानदारी कर रहे हैं और जो बिजली सहायता कक्ष चल रहा है उनके लिए स्थान वहीं पर सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें