फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ उठाएं पात्र लोग, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने की अपील

अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 03:26 PM IST

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने बिझड़ी के बीडीओ कार्यालय और सीडीपीओ कार्यालय के सहयोग से शुक्रवार को पंचायत समिति के हॉल में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने की। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान कीं। आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए नालसा ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। इनमें से मुफ्त कानूनी सहायता योजना सबसे महत्वपूर्ण है। एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित,अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और सालाना तीन लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें