उद्यान विभाग ने बरसात में लगने वाले फलदार पौधों का वितरण शुरू कर दिया है। जिला में 20 हजार से अधिक फलदार पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। विकास खंड हमीरपुर के उद्यान प्रसार अधिकारी विकास राठौर ने बताया कि विभाग के पास लीची, आंवला, चीकू, नींबू सहित अन्य पौधे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बागवानों को उचित दामों पर पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।