दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ रैली में हमीरपुर जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा की अगुवाई में जिले के सभी ब्लॉकों से कार्यकर्ता बसों के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुए और रैली में शामिल हुए। रैली में जिले के विधायक, चेयरमैन, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में पहले से तैयारियां की गई थीं। प्रत्येक ब्लॉक से कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इनमें मुनीश गुप्ता, मनीष चोपड़ा, राजेश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन, विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष और महासचिव सुशील शर्मा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। सुमन भारती शर्मा ने कहा कि रैली के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों, मताधिकार और संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। हमीरपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।