पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में भारतीय भाषा उत्सव के चौथे दिन लोकोक्तियों में एकता और मित्रा सहयोग विषय पर शैक्षिक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कक्षा छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रसिद्ध लोकोक्तियों और मुहावरों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के अरनव और रक्षित ने प्रथम, कक्षा दसवीं की शिवानी और काजोल द्वितीय, तृतीय स्थान कक्षा आठवीं की पूर्वी और कक्षा सातवीं की श्रुति ने प्राप्त किया। कक्षा दसवीं के आयुष और ईशान का चार्ट सर्वश्रेष्ठ रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरदीप ठाकुर ने की। शिक्षिका प्रवीण ने अब पछताए क्या होत, जब चिड़िया चुग गई खेत कहानी के माध्यम से समय पर कार्य करने का महत्व समझाया। कार्यक्रम का निर्णय सपना (अंग्रेजी प्रवक्ता), सोनिया शर्मा और प्रवीण ने किया। कार्यक्रम में बीएड प्रशिक्षु शिक्षिकाएं अंकिता व दीक्षा ने सक्रिय रूप से भाग लिया।