फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अवाहदेवी माता मंदिर में चौथे नवरात्र पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Sep 2025 03:42 PM IST

नवरात्रों के पावन अवसर पर अवाहदेवी माता मंदिर में भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूसरे और तीसरे नवरात्र की अपेक्षा चौथे नवरात्र पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी व उनकी छोटी बहन और चोलथरा की जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने भी विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि कोई भी भक्त दर्शन से वंचित न रहे।नवरात्रों के चलते मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी वृद्धि होगी और माता रानी का दरबार भक्ति-भाव से सराबोर रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें