चार पैरा स्पेशल फोर्स के भूतपूर्व सैनिकों ने टिक्कर डिडवीं में अपना 65वां राज्यस्तरीय स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में सूबेदार सीता राम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद बलिदानियों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्य अतिथि ने स्पेशल पैरा फोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में सभी भूतपूर्व सैनिकों ने अपने-अपने अनुभव साझा करके पुरानी यादों को ताजा किया। इस मौके पर कैप्टन देशवीर, कैप्टन रमेश ठाकुर, कैप्टन नेगी राम, कैप्टन सीता राम, सूबेदार मेजर दलीप सिंह, सूबेदार मेजर हेतराम आदि मौजूद रहे।