फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Krishan Singh Updated Thu, 15 Aug 2024 01:12 PM IST

हमीरपुर में अणु के सिंथेटिक ट्रैक के मैदान में 78वां स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल राष्ट्रीय ध्वज फहराया। खराब मौसम के बावजूद हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया । समारोह में परेड के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए । इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, उपयुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें