फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजादी के पर्व से सराबोर हमीरपुर बाजार, भारत मां की नारों की गूंज

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हमीरपुर बाजार में खासी रौनक देखने को मिली। बाजार में दुकानें आजादी के जशन में रंगी नजर आई। दुकानों के तिरंगों के साथ बच्चों की टी शर्ट, बच्चियों की फ्रॉक भी सजी भी हुई दिखी। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में दुकानों में तिरगें झंडों, बैज, टोपियों और तिरगें थीम वाले कपड़ों की खूब बिक्री हुई। स्थानीय व्यापारियों वीना कपिल, दिनेश, कार्तिक का कहा है कि इस बार तिरंगे की थीम के बच्चों के कपड़ों की खासी डिमांड है। इसके अलावा जिला मुख्यालय में आजादी की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्राएं निकाल कर स्वतंत्रतता सेनानियों के बलिदानों को याद किया गया। विधायक आशीष शर्मा की अगुआई में हमीरपुर के भोटा चौक से लेकर शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय के नारों के साथ दर्जनों लोग इस यात्रा में शामिल हुए। विधायक आशीष शर्मा सहित अन्य लोगों ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा को इस मौके पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल वीरवार 15 अगस्त को हमीरपुर के अणु स्टेडियम में 78वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सुबह 11 बजे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें