फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर के अणु स्टेडियम में महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू

Krishan Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 05:35 PM IST

महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ के मुकाबले मंगलवार को अणु स्टेडियम में आरंभ हो गए। इनमें हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान-निकोबार और महाराष्ट्र समेत पांच विभिन्न टीमें भाग ले रही हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पहली बार महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता के उद्घाटन पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, नगर परिषद के मनोनीत पार्षद, एडीसी मनेश कुमार यादव, मैच कमिश्नर एमएस पठान, हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन महासचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, सदस्य मोतीराम ठाकुर, सदस्य अकरम मोहम्मद, द्रोणाचार्य पुरस्कार से अलंकृत हॉकी कोच रोमेश पठानिया, जिला फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महासचिव संजेश जंवाल, विभिन्न टीमों के प्रभारी एवं कोच और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। चैंपियनशिप के पहले दिन के मैच में महाराष्ट्र की टीम ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से रौंद दिया। जबकि, दूसरे मैच में बिहार ने मेजबान हिमाचल प्रदेश को 5-0 से हराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें