माई भारत कांगड़ा और भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 25 से अधिक युवाओं और युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर ने साइकिल रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिट इंडिया मूवमेंट के 25वें संस्करण के तहत खेल परिसर से शहीद स्मारक तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में युवाओं और लोगों को संदेश दिया गया कि फिट रहने से लिए हमें व्यायाम करना जरूरी है। वहीं हर व्यक्ति को अपने लिए एक से आधा घंटा निकाल कसरत करनी चाहिए। इस दौरान माई भारत कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा ने कहा कि भारतीय युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर कांगड़ा में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं का नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे है। वहीं कई के प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को एक मंच पर लाया जा रहा है।