फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: टीवी पर देखा महिला कबड्डी का फाइनल, भारत की जीत पर एनसीओई में झूमीं खिलाड़ी

एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) धर्मशाला में भी जश्न का माहौल बन गया। सेंटर की कबड्डी खिलाड़ियों ने टीवी पर भारतीय टीम का पूरा फाइनल मुकाबला देखा। मैच शुरू होने से लेकर अंतिम सीटी तक खिलाड़ियों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर टिकी रहीं। भारतीय टीम के हर अंक पर खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया और जीत के लिए दुआ करती रहीं। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को तीन अंकों से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की जीत के साथ ही एनसीओई में खिलाड़ियों ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी। इस जीत को लेकर खिलाड़ियों में इसलिए भी खास उत्साह रहा, क्योंकि भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश की चार बेटियां शामिल हैं। इनमें एनसीओई धर्मशाला की तीन खिलाड़ी कप्तान पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। वहीं, हिमाचल की रितु नेगी भी टीम में शामिल हैं। टीवी पर अपनी सेंटर की खिलाड़ियों को देश के लिए खेलते और जीत दर्ज करते देख एनसीओई की प्रशिक्षु खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। खिलाड़ियों ने कहा कि हिमाचल की बेटियों का एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना और स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए गर्व का क्षण है। इस जीत से एनसीओई में प्रशिक्षण ले रही युवा कबड्डी खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें