हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की ओर से 15वें स्थापना दिवस पर धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मौजूद रहे। केंद्रीय विवि की ओर से स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जनवरी तक तीनों परिसरों धर्मशाला देहरा और शाहपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने विवि के वार्षिक कैलेंडर 2025, न्यूज लेटर, विभिन्न पुस्तकों व समाचारपत्रों का विमोचन किया। साथ ही एनआईटी हमीरपुर और एनआईटीआर चंडीगढ़ के साथ केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। केंद्रीय विवि के कुलपति एसपी वंसल ने कहा कि 15 वर्षों से अपने स्थायी परिसर का इंतजार कर रहा है और अब जल्द ही देहरा में एक स्थाई परिसर होगा, वहीं जल्द ही धर्मशाला का निर्माण कार्य के शुरू होने के लिए आश्वस्त हूं। वहीं वर्तमान में केंद्रीय विवि में 8 करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।