फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा चौगान से अस्थायी दुकानों को हटाया, जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

Krishan Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 12:55 PM IST

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में व्यापारियों को लेकर चौगान में दुकानों को लगाने के लिए दी गई मियाद पूरी होने पर पुलिस टीम की ओर से व्यापारियों को मंगलवार को खदेड़ने का कार्य आरंभ कर दिया गया। पुलिस टीमों की ओर से चौगान में दुकानें और फड़ी लगा कर सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें वहां से हटाया। मिंजर मेले के समापन के बाद जिला प्रशासन की ओर से 13 अगस्त को दुकानदारों को अपना सामान समेटने के आदेश जारी किए थे। जिसके तहत दोपहर के समय पुलिस और प्रशासन टीम के कर्मचारियों द्वारा चौगान को खाली करवाने का कार्य आरंभ कर दिया गया। उपमंडलाधिकारी नागरिक अरूण शर्मा ने बताया कि दुकानदारों और व्यापारियों को सामान हटाने के लिए दी गई मियाद पूरी हो चुकी है। लिहाजा, अब उन्हें हटाने के लिए मौखिक तौर पर कह दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें