फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जमीनी विवाद में बहन के पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार, पति फरार

अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Jan 2025 04:07 PM IST

जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के भरनोटी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक बहन ने अपने पति के साथ मिलकर दूसरी बहन के पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी महिला का पति फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना सोमवार शाम को अंजाम दी गई। जब एक बहने अपने पति के साथ दूसरी बहन बहन से मिलने उसके घर गई थी। वहां पर जमीनी विवाद को लेकर यह वारदात की गई। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव स्वयं मामले की तफ्तीश करने के लिए घटनास्थल पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस टीम को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने मृतक के परिजनों से भी मुलकात की। और आरोपियों को सजा दिलवाने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें