फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : त्रिलोचन महादेव मंदिर धरवाला में सिप्पी बिरादरी की ओर से शिव नुआला का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Feb 2025 05:19 PM IST

त्रिलोचन महादेव मंदिर धरवाला में सिप्पी बिरादरी की ओर से शिव नुआला का आयोजन किया गया। रविवार शाम 5:00 बजे शिव चेले बरौर से बसों और छोटी गाड़ियों के जरिये त्रिलोचन महादेव मंदिर धरवाला के लिए रवाना हुए। सिप्पी बिरादरी के शिव चेलों ने अपनी वेशभूषा, चोली, टोप पहन और महिलाओं ने लुआंचडी, डोरा पहनकर पुराने वाद्य यंत्रों सहित भोले नाथ के जयकारे भरते हुए माहौल को भक्तिमय कर दिया। त्रिलोचन महादेव मंदिर धरवाला में रात 9:00 बजे शिव माला चढ़ाकर शिव नुआले की पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत धरवाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में पूरी रात शिव महिमा का गुणगान ऐंचली के माध्यम से किया गया। लोगों ने नाच गाकर सबको मंत्र मुग्ध करने का काम किया। त्रिलोचन महादेव शिव चेला कमेटी के अध्यक्ष उत्तम भरमौरी, उपाध्यक्ष चमन लाल, सचिव दलीप कुमार, मुख्य सलाहकार गगन सिंह, सलाहकार सरनदास, सह सचिव गोविन्द, सदस्य पुनू, अशोक, अनिल, सुनिल, विजय, बिटा, उत्तम चंद, विधि सिंह, सुनील, गजिन्द्र इत्यादि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें