फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वन रक्षक विनोद कुमार ने दस दिनों तक घायल चील का किया उपचार, स्वस्थ होते ही खुले आसमान में छोड़ा

अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Feb 2025 05:58 PM IST

वन विभाग चंबा ने घायल चील यानी रेड काईट को दस दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ बनाकर खुले आसमान में उड़ा दिया। वन रक्षक विनोद कुमार ने दस दिनों तक इस घायल पक्षी की बच्चे की तरह देखभाल की। उनके जख्मों पर दवाई लगाने के साथ-साथ उनके भोजन की पूरी व्यवस्था संभाली। स्वस्थ्य होने के लिए पक्षी को जो डाईट चाहिए थी उसकी पूरी सूची पहले पशु चिकित्सक से ली। उसके अनुसार उसे रोजाना खाने में डाईट उपलब्ध करवाई। दस दिन पहले रजेरा के पास स्थानीय युवक शम्मी कुमार को यह चील घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली थी। उसने चील को कुत्तों से बचाकर वन विभाग के स्पुर्द किया। वन रक्षक ने चंबा में घायल वन्य जीवों के लिए बनाए गए विशेष केंद्र में उसका दस दिनों तक उपचार के किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें