जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस चंबा के ऐतिहासिक चंबा चौगान में मनाया जाएगा। 15 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे शिक्षा मंत्री जिला मुख्यालय चंबा में 78 वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसी के चलते बुधवार को ऐतिहासिक चंबा चौगान में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें विभिन्न 14 टुकड़ियों ने भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां के चलते पुलिस, होमगार्ड, वन विभाग और स्कूली विद्यार्थियों की टुकड़ियों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान गृह रक्षक बैंड की धुनों पर एक ताल पर सभी जवान, विद्यार्थी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते नजर आएं।