फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर रखालू मंदिर के पास भूस्खलन

Krishan Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 03:58 PM IST

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे रखालू मंदिर के समीप हुए भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने से चंबा से तीसा और तीसा से चंबा जाने वाली बसों सहित छोटे वाहन भी फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनों और मजदूरों के साथ मौके पर पहुंच गई। सड़क पर गिरी विशाल चट्टानों को तोड़कर किनारे करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि, घटना के डेढ़ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मार्ग बहाल नहीं हो सका है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि यदि मशीनों से चट्टानों को हटाना संभव नहीं हुआ तो उन्हें तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग का सहारा लेना पड़ सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें