फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसरूंड में सड़क सुरक्षा के नियमों की विद्यार्थियों को दी गई जानकारी

अंकेश डोगरा Updated Wed, 26 Mar 2025 03:13 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसरूंड के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकारी प्रधानाचार्य अनीता कुमारी द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद सड़क सुरक्षा के नोड़ल अधिकारी आशीष कुमार द्वारा विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की रैली को विद्यालय परिसर से कार्यकारी प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। विद्यालय के 280 विद्यार्थियों ने पोस्टर के जरिये यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। विद्यार्थियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेल्मेंट पहन कर ही वाहन चलाने की बात कही। विद्यार्थियों में प्रिया, निशा, सुहानी, बबली, सपना, वनिता, साहिल, नीतिन, विशाल, अनूप, योगराज, पंकज, सोनू कुमार समेत अन्य शामिल रहें। वहीं, अध्यापक वर्ग में देवी चंद, लेखराज, भुवनेश कुमार, अंजु ठाकुर, राज कुमार, दिप्ती, जय, चंचल, हेमराज, संजीव , परीक्षित, कुलजीत, राजेंद्र, आशीष, हेमराज उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें