फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: एचआरटीसी के 12 हजार कर्मचारियों ने उठाई 5 प्रतिशत डीए की मांग, उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने के बाद अब परिवहन निगम कर्मचारी संगठन ने भी अपने कर्मचारियों को इसका लाभ देने की मांग उठाई है। रविवार को चंबा स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में आयोजित गेट मीटिंग के दौरान परिवहन निगम के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कर्मचारियों की इस मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों को पांच प्रतिशत डीए दिया जा चुका है, तो परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी इस लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। मान सिंह ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि निगम के करीब 12 हजार कर्मचारियों को भी पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों को भी अन्य विभागों के कर्मचारियों के समान डीए मिलना चाहिए। गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारी संगठन ने सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी और निगम के कर्मचारियों को जल्द महंगाई भत्ते का लाभ देने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें