पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा है। इस दौरान श्रद्धालु चंबा के ऐतिहासिक चौगान में शिवभजनों पर खूब झूमे। पवित्र मणिमहेश यात्रा के राधाष्टमी स्नान को लेकर अब धीरे-धीरे शिवभक्तों में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। चौगान में अपने साथ लेकर पहुंचे देव चिन्हों को स्थापित करने के बाद ये शिवभक्त ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर, चामुंड़ा देवी मंदिर समेत आसपास स्थित मंदिरों का भ्रमण करने के बाद यहां से आगे के अपने अगले पड़ाव के लिए कूच कर रहे हैं। पड़ोसी राज्य से लेकर भरमौर में स्थित पवित्र डल झील तक कठिन यात्रा को शिवभक्त अपने भक्तिमय अंदाज से सरल बना देते हैं। इन शिवक्तों के साथ बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।