फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मणिमहेश यात्रा में अव्यवस्था से श्रद्धालु नाराज, उफनते नाले को पार करने के लिए खुद तैयार किया अस्थायी पुल

Karan Kapoor Updated Tue, 27 Aug 2024 02:08 PM IST

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान अव्यवस्था श्रद्धालुओं की जिंदगियों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। शासन, प्रशासन की ओर से यात्रा के लिए नाकाफी इंतजाम किए गए जाने के आरोप श्रद्धालुओं ने लगाए हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। श्रद्धालुओं आरोप है कि बीते दिन सुंदरासी से नीचे पैदल चलने योग्य पहाड़ी के दूसरी तरफ के मार्ग पर लोगों की अत्यधिक भीड़ होने के चलते नाले को पार करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई भी अस्थायी पुल नहीं बनाया गया है। इतना ही नहीं सैकड़ों लोगों यहां फंसे रहे, लेकिन पुलिस, एनडीआरएफ के जवानों ने लोगों को वापस गोरीकुंड तक तीन घंटे का सफर तय कर वापस लौटने की हिदायत दी। जबकि, इतने समय में नाले पर अस्थायी पुल तैयार किया जा सकता था। इसके बाद श्रद्धालुओं ने खुदनाले में पत्थर डालकर अस्थायी पुल तैयार किया। उन्होंने हैरानी जताई है कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। पंजीकरण के नाम पर श्रद्धालुओं से 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं। लोगों ने जिला प्रशासन और प्रदेश के मुख्यमंत्री से पवित्र मनीमहेश यात्रा को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन को सख्त निर्देश जारी करने की मांग उठाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें