फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: बनीखेत के पधर मैदान में मनाए जाने वाले आषाढ़ नाग मेले की तैयारियां जोरों से शुरू

अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Jun 2025 03:57 PM IST

बनीखेत के पधर मैदान में मनाए जाने वाले आषाढ़ नाग मेला की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। मेला ग्राउंड में जहां विशाल डोम बनाया जा रहा है। मेले के दौरान होने वाली सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रमों के लिए स्टेज का भी निर्माण शुरू हो गया है। इसके साथ ही छोटी दुकानों के लिए आवंटित किए गए स्थलों पर दुकानें बननी शुरू हो गई है। जिनमें मिठाई, खिलौनों, कपड़ों आदि की दुकानें शामिल है। गौर रहे की 21 जून से बनीखेत के पधर मैदान में जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला मनाया जा रहा है। जिसमें सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड, हिमाचली और पार्श्व गायक अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। दोपहर के समय दंगल मेला आयोजित होगा। जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत आस-पास के जिलों के पहलवान दमखम दिखाएंगें। जिला स्तरीय आषाढ नाग मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि 21 से 24 जून तक मेला आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से आरंभ कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें