फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: नशे की रोकथाम के लिए बैठक में हुआ मंथन, नगर परिषद कार्यालय में हुआ आयोजन

Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 04:58 PM IST

नगर परिषद कार्यालय चंबा में नशे के बढ़ते चलन और इसकी रोकथाम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष, जेई नितिका, पार्षदों सहित सदर थाना प्रभारी रमन चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जेई नितिका ने कहा कि नशे की समस्या को केवल प्रशासन या पुलिस के स्तर पर प्रयास करके समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। सदर थाना प्रभारी रमन चौधरी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन आम लोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि उन्हें नशे से संबंधित किसी गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिलती है तो वे पुलिस को इसकी सूचना दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें