फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अंजुमन इस्लामिया ने चंबा में निकाला कैंडल मार्च

अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Apr 2025 07:45 PM IST

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ जिला अंजुमन इस्लामिया चंबा ने कैंडल मार्च निकाला। इस्लामिक धार्मिक संस्था जिला अंजुमन इस्लामिया के सदर सैयद डॉ. इसरार अली शाह ने इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस आतंकी हमले को "मानवता के मूल्यों का अपमान" बताया। जिला अंजुमन की अगुवाई में विभिन्न संगठनों ने इस कैंडल मार्च में शामिल होकर इस अमानवीय कृत्य के प्रति अपना कड़ा रोष जताया। शाह ने कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि जिस तरह से कश्मीर में शांति स्थापित हुई है उसे देख भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वाले बुरी तरह से बौखलाए हुए है। भारत पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। भारत की इस सफलता से भी दुश्मन देश खौफजदा है। यही वजह है कि वह एक बार फिर से कश्मीर की शांति को भंग करने की साजिश रचने में जुट गए है, लेकिन भारत की सेना ऐसे नापाक मंसूबों को अंजाम देने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें